14 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी दुर्गेश उरांव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Location: Manjhiaon

बरडीहा पुलिस को लगातार मिल रही सफलता, तीन माह पूर्व 30 साल पुराने वारंटी को भी किया था गिरफ्तार

मझिआंव/गढ़वा। बरडीहा थाना क्षेत्र की पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। करीब 14 वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी दुर्गेश उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा गांव निवासी दुर्गेश उरांव, पिता अशोक उरांव, के खिलाफ उसकी पहली पत्नी ने वर्ष 2011 में सी-102/2011 के तहत मामला दर्ज कराया था।

मामले में पत्नी के साथ मारपीट, प्रताड़ना, और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस प्रकरण में दुर्गेश उरांव समेत चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।

गढ़वा न्यायालय द्वारा सभी चार आरोपियों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय में बार-बार हाजिर न होने और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बावजूद पेश न होने पर यह वारंट जारी हुआ था।

गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर दुर्गेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया और विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद उसे गढ़वा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शेष तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बरडीहा पुलिस लगातार सफलता दर्ज कर रही है। तीन माह पूर्व 5 अगस्त 2025 को पुलिस ने 30 वर्ष से फरार चल रहे एक अन्य वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!