Location: Meral
मेराल। आनंदमार्ग प्रचारक संघ, शाखा-मेराल के रजत जयंती के अवसर पर रविवार को आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम द्वारा लातदाग गांव के आदिवासी बहुल इलाका ठेकहा टोला में मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ रामानुज प्रसाद, डॉ. राहुल कुमार सीता कुमारी द्वारा 134 मरीज़ों को स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया। डॉ रामानुज प्रसाद ने बताया कि सामान्य बीमारी के अलावें एनीमिया, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, उच्च रक्तचाप इत्यादि मरीज को जांच कर दावा दिया गया।इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डॉ लाल मोहन कहा कि जगत के कल्याण के लिए निः स्वार्थ सेवा और आत्मा के मोक्ष के लिए तंत्र आधारित अष्टांग योग के साधना ही आनंदमार्ग का बीज मंत्र है। विश्व भर में आपदा राहत कार्य के लिए आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम (अमर्ट) की एक अनोखी पहचान है।इस शिविर को सफल बनाने में विष्णु यादव, सुनील ठाकुर, रंजीत कुमार, रोहित कुमार, सच्चिदानंद कुशवाहा, देवीशरण गुप्ता, मदन कुमार का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर मंदीप पासवान, अनिल टोप्पो, सुरेंद्र मेहता, बबलू उरांव, छोटू उरांव इत्यादि उपस्थित थे।











