Location: Garhwa
मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए सुमित्रा देवी ने हैट्रिक लगाई।
सुमित्रा देवी को कुल 3712 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मारुतिनंदन सोनी को 2387 मत मिले। इस प्रकार सुमित्रा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी से 1325 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
तीसरे स्थान पर गिरीश पांडे रहे, जिन्हें 811 मत प्राप्त हुए। चौथे स्थान पर सतेश्वरी दुबे रही, जिन्हें 665 मत मिले।
मतगणना प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। लगातार तीसरी जीत के साथ सुमित्रा देवी के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।











