11 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर 50 वर्षीय महिला घायल

Location: पलामू

बिजली विभाग की लापरवाही

मेदिनीनगर।लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पचमो गांव निवासी सुमेर गिरी की पत्नी सरोजा देवी उम्र 50 वर्ष सोमवार की सुबह 11 हजार बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह सरोजा देवी अपने खेत में गोबर फेंकने जा रही थी।इसी बीच घर के बगल में सटा हुआ 11हजार बिजली करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल में डॉक्टर आरके रंजन के देखरेख में सरोजा देवी का इलाज चल रहा है।वही डॉ आरके रंजन ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।बताया जाता है की लेस्लीगंज के पचमो गांव में 11 हजार बिजली का तार लोगों के घरों से सटा हुआ है जिसके कारण हमेशा लोग बिजली की चपेट में आकर अपना जान जोखिम में डाल रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी है।परंतु बिजली विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक 11 हजार बिजली तार को लोगों के घरों से साइड नहीं किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    error: Content is protected !!