103 वर्षीय मतदाता इंद्रदेव पासवान का सम्मान, डीसी ने किया अभिनंदन

Location: Meral

मेराल

मंगलवार को प्रखंड के बाना गांव में 103 वर्षीय मतदाता इंद्रदेव पासवान को उनके घर पर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीओ संजय पांडे, बीडीओ जागो मातो, बीपीआरओ बसंत पांडे और पूर्व मुखिया विजय सिंह भी उपस्थित थे।

यह सम्मान 100 वर्ष या उससे अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किया गया। डीसी शेखर जमुआर ने इंद्रदेव पासवान को सम्मानित करते हुए वहां मौजूद लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक होने और मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

डीसी के गांव में पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया, और इंद्रदेव पासवान के सम्मान की चर्चा पूरे गांव में जोरों पर है। इससे पहले एसडीओ संजय कुमार पांडे ने प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर बीडीओ और प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य कर्मियों के साथ चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची की समीक्षा की। उन्होंने फॉर्म 6, 7 और 8 को प्रत्येक मतदान केंद्र पर शीघ्रता से भरने के निर्देश दिए और चुनाव संबंधी कई अन्य दिशा-निर्देश भी साझा किए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!