10+2 उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी में विभागिय कार्यों का हुआ समीक्षा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर- 10+2 उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी में सोमवार को नगर ऊंटारी के सभी उच्च विद्यालय, म विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ,प्रा विद्यालय ,उत्क्रमित प्रा विद्यालय, नव प्रा विद्यालय के सभी प्राधानाध्यापको की बैठक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने विभागीय कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में बीईओ ने सभी प्रधानध्याप को निर्देश दिया कि 2024 -25 का छात्रवृत्ति का रिपोर्ट बीआरसी मुकेश कुमार (कम्प्यूटर कौडिनेटर) के पास जमा करें। साप्ताहिक रेल प्रोजेक्ट के तहत होने वाली परीक्षा सभी विद्यालयों में हो सुनिश्चित किया जाय. परीक्षा लेने के बाद गूगल में जाकर ई विद्या वाहिनी लॉगिंग कर स्कूल मैनेज में जाकर लिंक को अवस्य भर दें। परीक्षा लेने के उपरांत अगले दिन कॉपी का मूल्यांकन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पोषक क्षेत्र के सभी अनामांकित बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रधानध्यापक विद्यालय में प्रयास कार्यक्रम को गम्भीरता से लागू करें। प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने कहा कि आप सभी के मेहनत का नतीजा है कि नगर ऊंटारी रिपोर्ट के मामले में पीछे नहीं रहता है। इसके लिए आप सभी प्रधानध्यापक व सीआरपी बधाई के पात्र हैं।
बीआरपी श्रीकांत चौबे ने प्रयास कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि हाउस का निर्माण करते हुये विद्यालय के पोषक क्षेत्र के प्रत्येक टोले के नामांकित बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे.ट्रांजिशन,प्रोजेक्ट इंफैक्ट,पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर उसे विद्यालय में लागू कराने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि विद्यालय में नहीं आने वाले बच्चों के लिये विशेष अभियान चलाकर उनके अभिभावकों से मिलकर बच्चों को विद्यालय भेजने का आग्रह करेंगे.उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशों का अनुपालन शत प्रतिशत विद्यालयों में लागू हो इसे प्रधानाध्यापक सुनिश्चित करें श्री चौबे ने प्रयास-सह-प्रोजेक्ट इंपैक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि चार हाउस का निर्माण ,बाल संसद का गठन, करने, विभिन्न क्लबों का गठन ,चारों हाउस द्वारा नोटिस बोर्ड का निर्माण और उसे सुसज्जित करने , आदर्श प्रार्थना सभा का आयोजन ,जिसमें हाउस स्तर पर बच्चों को पंक्तिबद्ध होना, अपना ध्वज लगाना, प्रार्थना सभा में समाचार, सामान्य ज्ञान, आज का विचार एंव प्रस्तावना को पढ़ा जाना, सप्ताह में दो से तीन व्यायाम एंव योगाभ्यास कराना, प्रोजेक्ट रेल के टॉपर को सम्मानित करना, बच्चों का पोशाक, नाखून की स्वच्छता की जांच करना, शिक्षकों तथा महापुरुषों को याद करना, कक्षा-कक्ष कि सफाई, सहित अन्य कार्यों की जानकारी से अवगत कराया और कहा कि ये सभी कार्यक्रम विद्यालयों में शत प्रतिशत लागू करें.
तहमीना परवीन ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक ,शिक्षक व बच्चों को ई विद्या वाहिनी एप में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रधानाध्यापक प्रतिदिन 3. 00 pm तक MDM का SMS जरूर करेंगे।
बैठक में सीआरपी संजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार, शोभा कुमारी ,बिरेन्द्र प्रजापति ,प्रधानाध्यापक राजनाथ राम, अनिल कुमार विश्वकर्मा,अविनाश कुमार,रमेश प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, उदय कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र श्रीवास्तव, बिनोद ठाकुर, अलीम अंसारी, नित्यानंद तिवारी,संजीता कुमारी, रागिनी रवानी, अनूप कुमार विश्कर्मा, रूबी कुमारी, सुभाष राम, सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!