101 वर्षीय समाजसेवी मुनेश्वर सिंह उर्फ मुन्नी गुरुजी का निधन, अंतिम संस्कार में जुटे सैकड़ों लोग

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): भैंसबेढ़वा गांव निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी एवं एमके इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक 101 वर्षीय मुनेश्वर सिंह उर्फ मुन्नी गुरुजी का रविवार की देर शाम निधन हो गया। मुनेश्वर सिंह ने शाम 7:40 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुजी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे।

गुरुजी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनका दास संस्कार सोमवार को गांव में ही सुगही नदी के तट पर किया गया, जिसमें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कृष्णा सिंह ने दी।

मृत्यु की सूचना मिलते ही विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव, शंभूनाथ शुक्ल, उमेश शुक्ल, सत्येंद्र शुक्ल, सूर्यमणि शुक्ल, हृदय कांत शुक्ल, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, दीपक प्रताप देव, समाजसेवी विजय कुमार सिंह, विक्रांत सिंह उर्फ सोनू सिंह, संतोष प्रसाद, एमके इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राय रोज सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके घर पहुंच अंतिम दर्शन कर शव पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

मुनेश्वर सिंह का समाजसेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!