गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को लगभग 1000 कांवरियों को बोल बम यात्रा पर रवाना किया। कांवरियों ने इस पवित्र यात्रा में अपने घर-परिवार, झारखंड की खुशहाली और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ प्रस्थान किया।
सुबह कांवरियों का जुटान श्री ठाकुर के आवास पर हुआ, जहां उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु चिनिया मोड़ स्थित काली मंदिर पहुंचे, जहाँ पूजा-अर्चना के पश्चात श्री ठाकुर स्वयं कांवरियों के साथ पैदल यात्रा करते हुए रंका मोड़ संकट मोचन मंदिर, गढ़देवी मंदिर होते हुए बस स्टैंड तक पहुँचे।
बस स्टैंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ भक्ति गीतों पर कांवरियों ने जमकर झूमते हुए उत्सव का आनंद लिया। इसके बाद कांवरियों को उनके निर्धारित बसों में रवाना किया गया। झामुमो की ओर से कांवरियों के लिए नाश्ता, भोजन, ठहराव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा, “झामुमो हमेशा समाज को जोड़ने का काम करता है, न कि तोड़ने का। हम सभी जाति-धर्म के लोगों की आस्था का सम्मान करते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भगवान भोलेनाथ से राज्य और देश की समृद्धि, खुशहाली एवं दिशोम गुरु की जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करें।
पूर्व मंत्री ने कहा कि झामुमो हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को बोल बम यात्रा में भेजता है और आगे भी यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने कांवरियों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर जाएं और सुरक्षित रूप से लौटें, किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी न करें।
मौके पर मौजूद प्रमुख लोग: झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, अनिता दत्त, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, मनीष कमलापुरी, धनंजय तिवारी, जवाहर पासवान, फरीद खान, अरविंद यादव, नवीन तिवारी, प्रियम सिंह, सलीम जाफर, चंदा देवी, ज्योति प्रकाश केशरी, बाबा कमलेश, आशिष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
1000 कांवरियों संग निकली आस्था की यात्रा — मिथिलेश ठाकुर ने दिए सेवा और सौहार्द के संदेश