10 दिन पहले घर आया बेरहम पति, पत्नी से मेल मिलाप किया, फिर गला काट कर हो गया फरार

पलामू: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक बेरहम पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया। घटना शहर के कुंड मोहल्ले की है। शहाबुद्दीन अंसारी बाहर रहकर मजदूरी करता था। 10 दिन पहले छत्तीसगढ़ सेकाम कर वापस डाल्टनगंज लौटा था। शहाबुद्दीन का अपनी पत्नी सायरा बानो से संबंध अच्छा नहीं था। दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे। कई बार सुलह कराया गया। पंचायत भी हुई। इधर शहाबुद्दीन जब से घर आया था तब से वह पत्नी के साथ ठीक-ठाक रह रहा था। पहले की अपेक्षा कम झगड़ा झंझट हो रहा था।एक साजिश के तहत शहाबुद्दीन ने कल रात पत्नी से मेल मिलाप किया और रात में पत्नी के साथ ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया। नीचे उसकी बहू वह परिवार के अन्य लोग थे। देर रात करीब 1 बजे उसने पत्नी सायरा का धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। फिर चुपके से घर से फरार हो गया। घर से वह सीधे ट्रेन पकड़ने के लिए डाल्टनगंज स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उसकी मुलाकात बेटे गुड्डू से हुई। गुड्डू ऑटो चलाता है। इस तरह रात में पिता को स्टेशन पर देख कर उसने पूछा कहां जा रहे हैं, किसी को बताया नहीं। अचानक यहां पहुंच गए। इस पर बेटे को शहाबुद्दीन ने बताया कि वह कुछ जरूरी काम से बनारस जा रहा है जल्दी लौट कर आएगा। ऑटो चलाकर जब गुड्डू घर लौटा तो अपनी पत्नी से मां के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया मां ऊपर सो रही है। बहु जब ऊपर गई तब देखा कि सास खून से लथपथ है और तड़प रही है। तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। गुड्डू ने पिता को फोन लगाया लेकिन उसका फोन ऑफ मिला। गुड्डू सहित परिजनों का कहना है कि मां की हत्या कर मेरा बाप फरार हो गया है। मां का हत्यारा मेरा पिता ही है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 10 दिन पहले घर आया बेरहम पति, पत्नी से मेल मिलाप किया, फिर गला काट कर हो गया फरार

    आपकी राय महत्वपूर्ण है!

    इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!