Location: Garhwa
गढ़वा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त को प्रातः नई दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही समाहरणालय गढ़वा परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम सहित अन्य वरीय पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
राज्य सरकार के निर्देश पर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री-सह-राज्यसभा सांसद के सम्मान में 4 से 6 अगस्त तक तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके तहत 4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।











