
Location: Meral
मेराल: होली और रमजान को लेकर शुक्रवार को मेराल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों समुदायों के प्रबुद्धजन, पंचायत प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया।
प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, अंचल अधिकारी यशवंत नायक, बीडीओ सतीश भगत और थाना प्रभारी विष्णु कांत ने लोगों से अपील की कि वे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी गड़बड़ी की आशंका होने पर प्रशासन को तुरंत सूचना दें। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शराब की बिक्री और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शामिल दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने लोगों से आग्रह किया कि वे सभी भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।
कार्यक्रम का संचालन अतहर अली अंसारी ने किया। बैठक में उप प्रमुख निजाम खान, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मुखिया राम सागर महतो, अजीज अंसारी, वीरेंद्र तिवारी, सुरेश पासवान, हरेंद्र चौधरी, रमेश राम, बबलू सिंह, सुनील सिंह, रुपू महतो, मनोज जायसवाल, अजय प्रसाद गुप्ता, मदन प्रसाद, शंभू राम, रमाकांत प्रसाद, जहूर अंसारी, खालिद अंसारी, नंदलाल तिवारी, लक्ष्मी विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।