
Location: पलामू
पहले पक्ष के एक व्यक्ति को भेज दिया गया है जेल दूसरे पक्ष के प्रति पुलिस नहीं कर रही है कार्रवाई
मेदिनीनगर।हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में रास्ता विवाद को लेकर 8 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में पहले पक्ष के देवनंदन शर्मा और पुत्र अनुज कुमार शर्मा,वही दूसरे पक्ष के प्रमोद चौधरी की पत्नी सोनी देवी उम्र 40 वर्ष और पुत्री जुंजा कुमारी उम्र 21 वर्ष का नाम शामिल है।गुंजा कुमारी का बाया हाथ फ्रेक्चर हो गया है।इस घटना के बारे में घायल अनुज कुमार ने बताया की 8 अप्रैल की सुबह रास्ता को लेकर बगलगीर प्रमोद चौधरी से विवाद हो गया।विवाद होने के बाद मारपीट होने लगा।मारपीट में महिला सहित चारो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने चारो व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों को बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी चारो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट के बाद हुसैनाबाद थाना की पुलिस द्वारा मेरे भाई सरोज कुमार शर्मा को जेल भेज दिया गया है।वही दूसरे पक्ष के प्रति पुलिस के द्वारा किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है।वही घायल अनुज कुमार शर्मा के भाई सरोज शर्मा का बाइक और मोबाइल भी पुलिस थाना में जप्त कर लिए है। जबकि बाइक पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही घायल देव नंदन शर्मा ने बताया कि रास्ता विवाद को लेकर हुसैनाबाद के सीओ को कई बार आवेदन दिया जा चुका है इसके बाद भी वहां के सीओ द्वारा दोनों पक्ष के बीच विवाद को सुलझाने का काम नहीं किया गया। विवाद नहीं समझना पर आपस में भीड़ गए। जिसके कारण दोनों को नुकसान हुआ।