हासनदाग में नहर पर बना पुल ध्वस्त, हाईवा ट्रक गिरा; आवागमन ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव में मंगलवार की सुबह कदंमी चौक के पास नहर पर बने पुल पर जबरन पार करने के प्रयास में एक हाईवा ट्रक पुल सहित नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक पूरी तरह पलट गया, हालांकि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने ट्रक चालक व मालिक के खिलाफ नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार हाईवा ट्रक (गाड़ी संख्या: यूपी 64 बीटी 4443) छत्तीसगढ़ से गिट्टी लोड कर हासनदाग गांव आ रहा था। ट्रक का मालिक आशीष चौधरी, जो गेरूआ बिछियादामर का निवासी है, खुद वाहन के साथ मौजूद था। जब ट्रक नहर पर बने एक छोटे पुल को पार करने लगा, तो स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और कहा कि भारी वाहन से पुल टूट सकता है। बावजूद इसके, मालिक ने चालक बबलू पासवान को जबरन ट्रक पार करने को कहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालिक ने चालक से कहा, “कितने गाड़ियां पार हुईं, कुछ नहीं हुआ। अगर टूट भी गया तो नहर विभाग से देख लेंगे।” इसके बाद जबरन पुल पार करने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रक के भारी वजन के कारण पुलिया पूरी तरह ध्वस्त हो गई और ट्रक नहर में गिर गया।

पुल टूटने से गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुटे और आक्रोश व्यक्त किया। ट्रक मालिक ने तुरंत जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक को बाहर निकलवाया और घटनास्थल से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर नहर विभाग के जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!