हर घर नल से जल उपलब्ध कराने पर गढ़वा में संवाद कार्यक्रम

Location: Garhwa


गढ़वा टाउन हॉल में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा और अभियान निदेशक रमेश घोलप मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रधान सचिव मस्त राम मीणा ने कहा कि जल तभी जीवनदायी है जब वह शुद्ध और सुरक्षित हो। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवार तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव में समुदाय की भागीदारी अहम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अच्छे कार्य करने वाले मुखिया और जलसहिया को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही जलसहिया का मानदेय भी बढ़ाया जाएगा।

अभियान निदेशक रमेश घोलप ने बताया कि गढ़वा जिला फिलहाल हर घर नल से जल उपलब्ध कराने में राज्य में 15वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार की आवश्यकता है और जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उनके त्वरित निष्पादन की कार्रवाई होगी।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि जिले के 20 प्रखंडों के 820 गांवों में जलापूर्ति योजनाओं का काम चल रहा है। अब तक 3.12 लाख निर्धारित कनेक्शनों में से 1.99 लाख घरों तक नल का जल पहुँचाया जा चुका है। योजनाओं के रखरखाव का दायित्व ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों का होगा।

कार्यक्रम में मुखिया और जलसहिया ने अपने अनुभव साझा किए। मौके पर लोगों को योजना से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1800-404 और 1800-3456-502 की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक मनोहर मरांडी, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अधीक्षण अभियंता राजमोहन सिंह, कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह सहित जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अभियंता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जलसहिया मौजूद रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!