हर कर्मचारी जागेगा, अपना अधिकार मांगेगा: सुशील कुमार

Location: Garhwa

झारोटेफ के बैनर तले ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड स्तरीय “कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम” की तैयारी पूरी

झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन करने की घोषणा टाउन हॉल गढ़वा के प्रांगण में आयोजित जिला कार्यकारिणी की अत्यावश्यक बैठक में लिए गए सर्वसम्मति के पश्चात की है।
इस बाबत जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने विस्तार पूर्वक बताया कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, केन्द्र सरकार की हठधर्मिता और एनएसडीएल के ढीले रवैया से कर्मचारीयों को यह लाभ प्राप्त करने हेतु कई महीनों का इन्तजार करना पड़ रहा है। इस कारण समस्त राज्य कर्मियों में एनएसडीएल के प्रति काफ़ी आक्रोश है। केन्द्र सरकार ने यदि इस संवेदनशील मुद्दे पर अपना सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं रखा तो राज्य के समस्त कर्मचारीगण चरणबद्ध आंदोलन करने एवम् न्यायालय के शरण में जाने हेतु विवश हो जाएंगे। साथ ही साथ अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जायेगा। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
(1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना।
(3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना।
(4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना।
(5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना।
(6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना।
(8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना।
(9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
(10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।
उक्त मांगों को लेकर जुलाई माह से किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन को सफलता पूर्वक संचालित करने हेतु जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जिले के बीस प्रखंडों में झारोटेफ गढ़वा के जिला कार्यकरिणी सदस्यों एवम् सक्रिय सदस्यों को कार्यभार सौंपा है जो इस प्रकार है:
(1) दिनांक – 20/07/2024
गढ़वा: विमलेश कुमार (जिलासचिव), विनोद प्रसाद गुप्ता (संयुक्त सचिव)

(2) दिनांक – 22/07/2024
मेराल: विमला तिग्गा (जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राजीव मिश्रा(कोषाध्यक्ष)

(3) दिनांक – 23/07/2024
डंडई: राजीव कुमार मिश्रा (कोषाध्यक्ष)
(4) दिनांक -23/07/2024
रमुना,(5) विशुनपुरा: कुणाल गौरव (संयुक्त सचिव), रिंकू कुमार पासवान(TGT)
(6) दिनांक – 24/07/2024
धुरकी: पंकज कुमार भारती(प्रखण्ड अध्यक्ष)
(7) दिनांक -24/07/2024
सगमा: सुनय राम (ज़िला उपाध्यक्ष), अकरम अंसारी, अजीत कुमार (प्रखण्ड कार्यालय के प्रधान सहायक,समाहरणालय)
(8) दिनांक -25/07/2024
नगर उंतारी: नरेन्द्र कुमार (पीजीटी),विपेश राज तमांग (स्वास्थ्य विभाग)
(9),(10), (11) दिनांक -27/07/2024
दिनांक भवनाथपुर, केतार एवम् खरौंधी: सुशील कुमार (जिलाध्यक्ष), राजेश्वर ठाकुर(ज़िला संयुक्त सचिव), दिवाकर चौधरी (शिक्षक)
(12) दिनांक -29/07/2024
मंझियाव: मनोज कुमार सिन्हा (स्वास्थ्य विभाग),
(13) दिनांक 29/07/2024
बरडीहा: छविलाल सिंह (शिक्षक), राजू सिंह (शिक्षक)
(14) दिनांक -30/07/2024
कांडी: शाहिद अंसारी(ज़िला उपाध्यक्ष), दुर्गा सिंह (शिक्षक), बलजीत सिंह (शिक्षक)
(15) दिनांक -23/07/2024
चिनिया: दिलीप कुमार सिंह (मीडिया प्रभारी), डॉक्टर कृष्ण कुमार यादव (ज़िला प्रवक्ता)
(16) दिनांक -31/07/2024
रंका: ललन कुमार (स्वास्थ्य विभाग), विनोद कुमार पासवान(शिक्षक),
(17) दिनांक -31/07/2024
रमकंडा: अशोक कुमार राम (TGT), इंद्रदेव सिंह (शिक्षक)
(18) दिनांक -31/07/2024
भंडारिया: राजन किस्पोट्टा (स्वास्थ्य विभाग),
(19) दिनांक – 30/07/2024
डंडा: रवि यादव (नाजिर प्रखण्ड), याकिब अंसारी(प्रधान सहायक), अनिल कुशवाहा(शिक्षक)

(20) दिनांक -31/07/2024
बड़गड़: संतोष यादव (शिक्षक),
झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा की इस बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिलासचिव विमलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा,मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनय राम, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा, संयुक्त सचिव विनोद प्रसाद गुप्ता,फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, प्रखण्ड डंडई के प्रधान सहायक अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!