Location: पलामू
हरिहरगंज।थाना क्षेत्र के केवालपर गांव में पागल कुत्ते ने पांच वर्षीय मासूम पर हमला कर दिया. कुत्ते ने गणेश यादव के पुत्र सत्यम कुमार के चेहरे पर काट लिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को हरिहरगंज स्थित सीएचसी लेकर पहुंचे. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अरविंद कुमार ने तत्काल उपचार करते हुए चेहरे पर आठ टांके लगाए. साथ ही बच्चे को रेबीज का इंजेक्शन भी दिया।फिलहाल बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. इधर, इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं।











