Location: Meral
मेराल। प्रखंड अंतर्गत संखड़िया पचपेड़ी मोड़ स्थित पहाड़ी हनुमान मंदिर परिसर में प्रस्तावित श्री हनुमत महायज्ञ के आयोजन को लेकर भाजपा नेता गंगा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री हनुमत प्राण-प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति के सचिव आशीष अग्रवाल ने बताया कि 15 फरवरी (रविवार) को जल यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। 16 फरवरी को पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि मंथन होगा। 19 फरवरी को नगर भ्रमण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा।
महायज्ञ का आयोजन मुख्य आचार्य पंडित श्री रामनाथ मिश्रा जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
महायज्ञ को सफल बनाने में उपाध्यक्ष ब्रजराज सिंह व सुमेर पासवान, सचिव आलोक ठाकुर, उप सचिव ब्रह्मदेव चौधरी, कोषाध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख सुबोध गुप्ता, संगठन मंत्री रामलाल चौधरी, स्वागत अध्यक्ष परमानंद पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू यादव, मीडिया प्रभारी नरेश चौधरी सहित कंचन पांडे, मृत्युंजय पांडे, आशुतोष तिवारी, अर्जुन प्रजापति, शशि कुमार यादव, संजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता समेत अन्य लोग शामिल हैं।











