मेदिनीनगर।स्पेशल ब्रांच में तैनात पुलिस जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक पुलिस जवान की पहचान उटारी थाना क्षेत्र के भदुमा गांव निवासी राजदेव राम के पुत्र शिव कुमार रवि उम्र 43 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शिवकुमार रवि स्पेशल ब्रांच में तैनात थे।उनका ड्यूटी रेहला और विश्रामपुर थाना क्षेत्र में था। सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे पैदल वह रेहला की ओर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में केतात गांव के समीप डायवर्सन के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से धक्का मार कर फरार हो गया।वाहन के धक्के से गिरकर शिवकुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के द्वारा घायल शिवकुमार रवि को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर सुरेश राम,अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।
मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
Location: Manjhiaon मझिआंव (गढ़वा)। सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा 6 मार्च को लिखित आदेश जारी कर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के लिए सांसद प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया। इसके तहत…











