स्कूली बच्चों का ऑटो पिकअप से टकराया दो बच्चों की मौत तीन घायल,उग्र भीड़ ने बाहन को जलाया, पुलिस से भी झड़प

Location: Garhwa

:

गढ़वा

जिला मुख्यालय गढ़वा से महज 3 किलोमीटर दूर आज दोपहर लगभग 2:00 बजे स्कूल से ऑटो में घर लौट रहे बच्चों का ऑटो पिकअप भैन से हाईवे पर कर्मडीह मोड़ के पास टकरा गया। इस दुर्घटना में दो बच्चों का घटनास्थल पर ही मौत हो गई ‌।जबकि दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए हैं ‌।साथ ही ऑटो ड्राइवर भी घायल हो गया है ।घायल ऑटो ड्राइवर को सदर अस्पताल गढ़वा में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है । घटना की पुष्टि गढ़वा के थाना प्रभारी ब्रिज कुमार ने किया है। उग्रभीड़ ने बहन को आग के हवाले कर दिया है।बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ झड़प भी हुई।भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया है। इसमें कुछ लोगों को घायल होने की

भी सूचना है।

इस घटना में करम डीह गांव का छह वर्षीय दिनेश राम का पुत्र सत्यम कुमार जाटा गांव का हरी प्रसाद राम का 7 वर्षीय पुत्र देवानंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है ।जबकि 2बच्चे भी घायल हो गए हैं‌। घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है ।घटना से आक्रोशित लोगों ने पिकअप भैन

में आग लगा दी है‌। घटना कीन सूचना पाकर पहुंची वहां पुलिस को आक्रोशित भीड़ को तीतर बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है । घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन है ,वही प्रभावित गांवों में भी मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में थाना प्रभारी गढ़वा पहुंचे तथा उन्होंने घायल बच्चों के इलाज में सहयोग किया। सभी बच्चे जिला मुख्यालय गढ़वा के सहिजन मोहल्ला स्थित आर् एन टैगोर स्कूल के छात्र हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया की ऑटो में लगभग 6 बच्चे थे ,जो प्रतिदिन नियमित अपने गांव से ऑटो से विद्यालय आते थे जिनके लौटने के क्रम में उक्त घटना घटी है ‌। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण है कंटेनर का ड्राइवर घटना के बाद तुरंत फरार हो गया है।

डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. नाराज ग्रामीणों की पुलिस के साथ मौके पर ही नोक झोंक हुई है. .

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!