Location: पलामू
मेदिनीनगर। शहर थाना की पुलिस ने सोने का लॉकेट चोरी करने के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि शनिवार को गढ़वा का एक व्यक्ति अपने बच्ची का इलाज कराने के लिए मेदिनीनगर सेवा सदन अस्पताल में आया था। इसी बीच उसके बच्ची का सोने का लॉकेट चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इसके बाद भुक्तभोगी शहर थाना पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस सोने का लॉकेट चोरी करने वाले चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस की तत्परता से कुछ देर बाद ही चोर को पकड़ लिया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।पकड़े गए चोर का नाम कुलदीप कुमार यादव है।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में गलत काम करने वाले को किसी भी व्यक्ति को हर हालत में बक्सा नहीं जाएगा।











