Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रखंड के पुरहे गांव निवासी जूठन यादव की 90 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी, जो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान श्याम देव यादव की माता थीं, उनका निधन रविवार शाम हो गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय पुरहे श्मशान घाट पर किया गया।
मुखाग्नि उनके सबसे छोटे पुत्र सैनिक श्याम देव यादव ने दी, जो वर्तमान में इलाहाबाद में पदस्थापित हैं। अंतिम यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
तेतरी देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
अंतिम यात्रा में शामिल प्रमुख लोग
मृतका के पति जूठन यादव, पुत्र सोना बच्चा यादव, लाल बहादुर यादव, सैनिक पुत्र श्याम देव यादव, रामप्रसाद यादव, जानकी प्रसाद यादव, श्याम सुंदर यादव, अशोक यादव, जिपस धर्मेंद्र कुमार सिंह, पंचायत मुखिया शंभू पासवान, कृष्णा पासवान, पंचायत समिति सदस्य राम गहन पासवान, लल्लू बैठा, यादव महासभा जिला महासचिव बालमुकुंद यादव, रमना प्रखंड अध्यक्ष प्रताप यादव, संतोष यादव, कामता प्रसाद ठाकुर, सीताराम ठाकुर, उपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अरविंद यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे











