Location: Manjhiaon
मझिआंव प्रखंड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, चंद्री शाखा में आगामी 12 दिसंबर, शुक्रवार को ऋण वसुली शिविर (लोक अदालत शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष शिविर में किसानों को केसीसी ऋण पर एकमुश्त जमा करने पर 85 से 88 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन खाताधारकों का खाता एनपीए की श्रेणी में चला गया है, उन्हें भी विशेष छूट का लाभ मिलेगा। केसीसी ऋण धारकों के लिए यह शिविर विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। शाखा प्रबंधक ने सभी किसानों व ऋणधारकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
शाखा प्रबंधन ने बताया कि शिविर की जानकारी का प्रचार-प्रसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों वाले वाहनों के माध्यम से कराया जा रहा है, ताकि सभी पात्र ग्रामीणों तक सूचना पहुँच सके।











