सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Location: Garhwa

गढ़वा जिला के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कजराठ में शिक्षकों के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण राज्य योजनान्तर्गत “ज्ञानोदय योजना” के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण विधियों में दक्ष बनाना तथा ICT लैब एवं स्मार्ट क्लास के प्रभावी उपयोग हेतु प्रशिक्षित करना था।

प्रशिक्षण का संचालन राजकीय मध्य विद्यालय, करकोमा के ICT इंस्ट्रक्टर संजीव कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने शिक्षकों को डिजिटल संसाधनों के प्रयोग, स्मार्ट क्लास के संचालन एवं ICT उपकरणों के समुचित उपयोग की जानकारी प्रदान की।

यह गैर-आवासीय प्रशिक्षण दो चरणों में सम्पन्न हुआ, जिसमें चार विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया:

  1. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कजराठ
  2. राजकीय मध्य विद्यालय, करकोमा
  3. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गेरूआ
  4. राजकीय मध्य विद्यालय, गेरुआडीह

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रमुख शिक्षकों में राकेश कुमार तिवारी, द्वारिका प्रसाद, उदय कांत, बरुण कुमार, मिथिलेश तिवारी, अजय कुमार, अवधेश सिंह, वसीम राजा, पवन कुमार एवं प्रदीप राम शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन के उपरांत यह अपेक्षा की गई कि प्रशिक्षित शिक्षक अपने विद्यालयों में ICT के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाएंगे

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!