Location: Ramana
रमना-गढ़वा मार्ग स्थित सुखड़ा शिव मंदिर, मड़वनिया में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के प्रांगण में लगे सिकंड़ सहित चार घंटों को चोरी कर लिया। गुरुवार की सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि बरामदे में लगे सभी घंटे गायब हैं।
घटना की जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने इस संबंध में रमना थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर परिसर में हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।











