सीओ पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले की जांच शुरू, एसडीओ ने की पूछताछ

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि):
सीओ प्रमोद कुमार पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेने और राशि मांगने पर आवेदकों को मारने के लिए दौड़ाने के मामले में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार पांडेय ने गुरुवार को मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की।

हंगामे की पृष्ठभूमि और पूछताछ

जांच के दौरान एसडीओ ने 20 जून को अंचल कार्यालय में हुए हंगामे की जानकारी कर्मचारियों से ली। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाने वाले नरविंद कुमार एवं श्याम बिहारी साव से भी विस्तार से पूछताछ की। एसडीओ ने पूछा कि उन्होंने रकम किसे दी, क्या कोई प्रमाण है, और क्या उन्होंने सीओ से दुर्व्यवहार किया था। इस पर दोनों ने दुर्व्यवहार से इनकार करते हुए बताया कि वे तो सीओ द्वारा मारने की धमकी के कारण भयभीत होकर भागे थे।

रिश्वत देने का दावा, ड्राइवर को सौंपने की बात

दोनों ने दावा किया कि सीओ प्रमोद कुमार ने उनसे कहा था कि राशि उनके ड्राइवर अमित कुमार को दे दें। उन्होंने यह भी बताया कि दो किस्तों में 50 हजार रुपये देने के बावजूद उन्हें भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया। बाद में जब राशि वापस मांगी गई, तो सीओ ने पहले उन्हें नाजीर कक्ष में बंद किया और फिर मारने की धमकी दी। वे किसी तरह जान बचाकर भागे और उपायुक्त से शिकायत की।

सीसीटीवी फुटेज जांच में बाधा

एसडीओ ने मामले की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज देखना चाहा, लेकिन पाया गया कि कैमरे काफी समय से खराब हैं और उनका पासवर्ड पूर्व बीडीओ के पास है। इस पर एसडीओ ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि यह गंभीर लापरवाही है कि कार्यालय का सीसीटीवी लंबे समय से खराब है और इसे दुरुस्त करने की कोई पहल नहीं की गई।

क्या है भूमि विवाद का मामला

जानकारी के अनुसार, नरविंद कुमार एवं श्याम बिहारी साव ने खाता 533, प्लॉट 148 एवं 257 में 3 और 4 डिसमिल जमीन सुरेंद्र सिंह से खरीदी थी और दाखिल-खारिज भी हो चुका था। जब वे मकान निर्माण की प्रक्रिया में थे, तभी सुरेंद्र सिंह के भाई महेंद्र सिंह ने दावा किया कि भूमि का बंटवारा नहीं हुआ है, और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

इस मामले को लेकर दोनों ने अंचल पदाधिकारी से संपर्क किया था, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ द्वारा कब्जा दिलाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

एसडीएम ने कहा – जांच जारी है

इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने कहा कि “जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, पूरी पड़ताल के बाद ही कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है।” दोनों आरोप लगाने वाले रैयतों को आगे की पूछताछ के लिए गढ़वा कार्यालय बुलाया गया है।

सीओ ने आरोपों को बताया गलत

इधर सीओ प्रमोद कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं, सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी।”

अब देखना यह है कि जांच के निष्कर्ष क्या निकलते हैं और क्या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होती है या नहीं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!