Location: Manjhiaon
मझिआंव अंचल के सीओ प्रमोद कुमार ने अपनी पत्नी श्यामा रानी समेत दो नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी बीच, सीओ की पत्नी श्यामा रानी ने भी अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर की भोर लगभग 4 बजे श्यामा रानी अपने पिता के साथ बिहार के गया से मझिआंव आई। गेट नहीं खुलने पर उन्होंने चारदीवारी फांदकर घर में प्रवेश करने का प्रयास किया और एक कमरे में ताला लगाकर बैठ गई। इसके बाद सीओ और उनकी पत्नी में विवाद हुआ। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची। पुलिस की निगरानी में मुस्कान शर्मा नामक लड़की को महिला थाना भेजा गया।
पूर्व सांसद रामजी मांझी ने कहा कि उनके दामाद का यह व्यवहार अनुचित है और वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। सीओ प्रमोद कुमार ने आरोपों को गलत बताया और कहा कि मुस्कान शर्मा उनके घर में काम करती हैं।
सीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। श्यामा रानी के आवेदन पर लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।











