सीआरसी रसोईया सह सहायिका की कुकिंग प्रतियोगिता में गायत्री देवी व अनिता देवी को मिला पुरस्कार”

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर: पीएम पोषण शक्ति योजना के तहत प्रखंड स्तरीय रसोईया सह सहायिका के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10+2 उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के सात सीआरसी के रसोईया सह सहायिका ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए।

प्रतियोगिता के लिए एक पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन, सीआरपी शोभा कुमारी, एमडीएम सेल प्रभारी अमित कुमार, बाल सांसद प्रधानमंत्री शिंशु कुमारी, पोषण मंत्री प्रकाश कुमार और स्वच्छता मंत्री आजा खातून शामिल थे।

निर्णायक मंडल ने सीआरसी चितविश्राम के नव प्राथमिक विद्यालय सोनपुरा की रसोईया गायत्री देवी को प्रथम पुरस्कार तथा सीआरसी भोजपुर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भैंसबेदवा की अनिता देवी को द्वितीय पुरस्कार के लिए चयनित किया।

प्रथम और द्वितीय पुरस्कार विजेताओं गायत्री देवी और अनिता देवी को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान तहमीना परवीन और शोभा पांडेय ने विजेताओं को सम्मानित किया।

अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी सुचित्रा कुमारी ने कहा, “आप सभी रसोईया बहनों ने अपने विद्यालयों में प्रतिदिन मेहनत और लगन से भोजन तैयार किया है, इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।” वहीं, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ने विजेताओं को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जीत की शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि वे प्रखंड का नाम रोशन करेंगी।

प्रतियोगिता के दौरान शिक्षक अविनाश चंद्र, सुजीत कुमार यादव, सुभाष राम, अमरेंद्र दास राम सहित सीआरसी से आए विभिन्न विद्यालयों के रसोईया सह सहायिका उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की देखरेख एमडीएम सेल के प्रभारी अमित कुमार ने की।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!