Location: Ramana
रमना (गढ़वा)। सिलिदाग पंचायत के मध्य विद्यालय सिलिदाग-02 में 15वें वित्त मद से एक लाख रुपये की लागत से शौचालय मरम्मत कार्य पूरा किया गया। शुक्रवार को मुखिया अनीता देवी ने पूजा-अर्चना कर शौचालय का उद्घाटन किया।
लंबे समय से स्कूली बच्चों द्वारा शौचालय निर्माण की मांग की जा रही थी, क्योंकि उन्हें खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। नए शौचालय में पानी की सप्लाई, बेसिन और शीशा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
इस मौके पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि “विद्यालय में स्वच्छता और सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। बच्चों को बेहतर वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है।”
उद्घाटन कार्यक्रम में प्राचार्य नंद किशोर चौबे, विद्यालय समिति अध्यक्ष आशुतोष पासवान, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, शिक्षक अशोक खालको, सुरेंद्र राम, लाल सिंह, उपेंद्र ठाकुर, दुखी राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।











