Location: Garhwa
केसरवानी वैश्य सभा महिला समिति द्वारा डीएवी स्कूल परिसर में आयोजन
गढ़वा: केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा महिला समिति के तत्वावधान में स्थानीय डीएवी मॉडल स्कूल, चौधराना बाजार परिसर में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस शुभ अवसर पर सभा की अध्यक्ष मीरा कुमारी, उपाध्यक्ष ललिता केशरी एवं इंदु केसरी, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, कोषाध्यक्ष शकुंतला केशरी, महामंत्री संजू प्रकाश एवं सदस्य लक्ष्मी केशरी, पुष्पा केशरी, गायत्री केशरी, निवर्तमान वार्ड पार्षद अंजू केशरी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने सावन के भक्ति गीतों और लोक भजनों पर झूमते हुए श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजन को यादगार बना दिया। पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
इस आयोजन ने समाज में एकजुटता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। मौके पर संध्या केसरी, मीना केसरी, अंजू केसरी, निक्की केसरी, प्रतिमा केसरी, सविता केसरी, पुष्पा केसरी सहित समाज की कई महिलाएं उपस्थित रहीं।











