सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित

Location: Ramana

रमना (गढ़वा):
रमना प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचल अधिकारी विकास पांडेय, उपाधीक्षक डॉ. सुचित्रा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य मेला लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा समय पर जांच और उपचार संभव हो पाता है।
स्वास्थ्य मेले में ओपीडी सेवाएं, सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श, टीकाकरण की जानकारी तथा विभिन्न रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा कर्मियों द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. निशा कुमारी, अमन खान, अविनाश प्रियदर्शी, प्रियंका देवी, अभय कुमार यादव, राजीव रंजन, संतोष ठाकुर, प्रियांशु कुमार, संजय यादव सहित चिकित्सा कर्मी, सहिया तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!