Location: Meral
मेराल: पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय तेनार में मंगलवार को चौथी कक्षा का छात्र सहायक शिक्षक की पिटाई से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार ने बताया कि वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था, तभी सहायक शिक्षक अनिल कुमार आए और उससे पूछा कि उसे कितने तक पहाड़ा आता है। छात्र ने जवाब दिया कि उसे 15 तक पहाड़ा आता है। इस पर शिक्षक ने उसकी छड़ी से पिटाई कर दी, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई।
घटना के बाद छात्र घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
इस संबंध में प्रधानाध्यापक अनंत प्रसाद मेहता ने बताया कि उन्हें स्कूल अवधि के दौरान ही घटना की जानकारी मिली। उनके अनुसार, बच्चों की देखरेख के दौरान सहायक शिक्षक द्वारा हल्का प्रहार किया गया था, जिससे छात्र घायल हुआ। जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचकर बच्चे की स्थिति की जानकारी ली।











