सलेया में मां जगदम्बे नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

Location: Garhwa

सलेया। मां जगदम्बे नवयुवक संघ, दुर्गा पूजा समिति सलेया की बैठक 27 अगस्त 2025 को अपराह्न 7 बजे दुर्गा मंडप प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार चंद्रवंशी ने की।

बैठक में समिति द्वारा वर्ष 2024 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समिति के पुनर्गठन, कोष संग्रह, पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दुर्गोत्सव का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में भव्य रूप से किया जाएगा।

समिति को यथावत रखते हुए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष सोनू तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव अंकित कुमार गोलू, उपसचिव सागर कुमार, छठन कुमार और अजय कुमार बनाए गए। वहीं उप-कोषाध्यक्ष के रूप में प्रणीत कुमार, आनंद मिश्रा और अमन कुमार को चुना गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी प्रकाश कुमार और निखिल कुमार को सौंपी गई, जबकि उप-मीडिया प्रभारी विकाश कुमार और जैन्तुस कुमार बनाए गए।

पूजा समिति के सहयोग के लिए 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। बैठक में कुलदीप ठाकुर, राकेश कुमार, अप्पू कुमार, मनोज शौंडिक, आलोक कुमार पप्पू गुरुजी, हेमंत दुबे, बबलू तिवारी, अनिल पाण्डेय, श्यामलाल भुइया, टप्पू, दिलीप, चन्दन ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!