सरस्वतिया नदी के किनारे गढ़देवी पुल से नगवां पुल तक हटाए गयें अतिक्रमण

Location: Garhwa

● अंचल अधिकारी ने चलाया शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण मुक्ति अभियान

● जिले में अवस्थित सरस्वतीया नदी के किनारे गढ़देवी पुल से नगवां पुल तक हटाए गयें अतिक्रमण

● आमजनों से सार्वजनिक स्थलों एवं नदी नालों का अतिक्रमण न करने की अपील

गढ़वा शहरी प्रबंधन एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज उपायुक्त दिनेश यादव के निदेश के आलोक में अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम द्वारा अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत गढ़वा शहर स्थित सरस्वतीया नदी के किनारे सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गढ़देवी मंदिर के निकट स्थित पुल से नगवां मोहल्ले में स्थित पुल तक अवैध रूप से क़ब्जे वाली भूमि को मुक्त कराया गया। इस दौरान अतिक्रमित भूमि पर निर्मित विभिन्न संरचनाओं को जिला प्रशासन द्वारा तोड़कर अतिक्रमण नहीं करने का संदेश दिया गया।

अंचल अधिकारी श्री आलम ने कहा कि सरकारी भूमि लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक उपयोग हेतु होते हैं। उन्होंने आमजनों से ऐसे स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा अतिक्रमण जैसे मुद्दे आने पर प्रशासन को सूचित करने की अपील की है।

उक्त मौके पर अंचल अधिकारी समेत अंचल कार्यालय गढ़वा व नगर परिषद, गढ़वा के विभिन्न पदाधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!