Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर- प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने सभी उच्च विद्यालय,उत्क्रमित उच्च विद्यालय,मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय व नव प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यो की समीक्षा किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने कहा कि सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें. जो विद्यालय एस एच भी आर में रजिस्ट्रेशन तथा फाइनल सबमिशन नही किये हैं वैसे सभी विद्यालय 24 घण्टे के अंदर कार्य पूरा करें. बीआरपी श्रीकांत चौबे ने विस्तृत चर्चा करते हुये सभी प्रधानाध्यापको को बच्चों का तथा सभी शिक्षकों का ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति निश्चित रूप से दर्ज करने को कहा.उन्होंने कहा कि रेल परीक्षा का उपस्थिति व परीक्षा फल परिणाम को भी अपलोड करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक सभी विभागीय निर्देशो का पालन सुनिश्चित करें. श्रीकांत चौबे ने कहा कि टोला टैगिंग, हाउस निर्माण, पाठ टीका,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार करने का निर्देश दिया. प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार सिन्हा ने ऑनलाइन पाठ टीका अपलोड करने की जानकारी मोबाइल के द्वारा दिया. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री पांडेय ने बैठक में विलंब से पहुँचने वाले प्रधानाध्यापको को कड़ी फटकार लगाते हुये बैठक में ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहे प्रखंड प्रबंधन सूचना प्रणाली समन्वयक राजकुमार मेहता का वेतन अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया. बैठक में बीपीओ तहमीना परवीन, सीआरपी सजंय कुमार सिंह, शोभा पांडेय, बिरेन्द्र प्रजापति, शक्तिदास सिन्हा,प्रधानाध्यापक अखिलेश प्रसाद , नरेंद्र श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद,अखौरी प्रवीण सिन्हा,सुधीर चौबे, निर्मल कुमार, पम्पा साह, प्रीति सिंहा, नित्यानंद तिवारी,रागिनी रवानी, तस्लीमा खातून,किरण कुमारी, संजीता कुमारी, बबिता कुमारी,बिनोद ठाकुर, अलीम अंसारी, अनूप कुमार विश्वकर्मा, मदन राम, उस्मान अंसारी,मुनेश्वर मेहता, सुभाष राम, सुजीत प्रसाद सहित सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.











