Location: Garhwa
गढ़वा नगर परिषद चुनाव के इस महत्वपूर्ण समय में युवा दलित समाजसेवी महिला किरण देवी ने भावनात्मक शब्दों में दलित महिलाओं से एकजुट होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं है, बल्कि हमारे अधिकारों, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास माली से जुड़े अपने विश्वास को व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग, खासकर दलित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
किरण कुमारी ने दलित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने मत की ताकत को पहचानें और क्रमांक संख्या 10 पर कैमरा छाप पर मोहर लगाकर ऐसे नेतृत्व को आगे बढ़ाएं जो गरीब, दलित और जरूरतमंद परिवारों की आवाज बने। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर निर्णय लेती हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।
उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि यह समय है अपने अधिकारों को मजबूत करने का, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सही निर्णय लेने का और ऐसे प्रतिनिधि को चुनने का जो सच में विकास और सम्मान की बात करता हो।
किरण देवी ने विश्वास जताया कि विकास माली के नेतृत्व में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।











