सदर अस्पताल प्रबंधक के साथ मारपीट के मामले में चिकित्साकर्मी तथा झामुमो आमने-सामने

Location: Garhwa

सदर अस्पताल गढ़वा में मंगलवार को शाम करीब 7:30 बजे घाटी अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर सतनारायण के साथ झामुमो नेता तथा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू के द्वारा मारपीट के मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक तथा झामुम एक दूसरे के खिलाफ आमने-सामने आ गए हैं।

क्योंकि जहां एक और अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर सतनारायण ने कंचन साहू के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने तथा मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कर दी है ।वहीं दूसरी ओर गढ़वा जिला झामुमो के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक गढ़वा के नाम एक आवेदन उपयुक्त गढ़वा को देकर सदर अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सतनारायण के ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है।


दरअसल सदर अस्पताल गढ़वा में का मंगलवार को शाम 7:30 बजे स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू के द्वारा अस्पताल प्रबंधक डॉक्टर सतनारायण के साथ मारपीट तथा डॉक्टर सीमा के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आया था ।इसे लेकर चिकित्साकर्मियों के बीच तीखा रोष व्याप्त था । लिहाजा चिकित्सा कर्मियों ने बैठक कर उपायुक्त से कंचन साहु पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे दी है वहीं दूसरी ओर गढ़वा थाने में डा सत्यनारायण द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराने के बाद झामुमो की ओर से आज उपायुक्त गढ़वा को जो आवेदन दिया गया है उसमें स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू के द्वारा सदर अस्पताल से चिकित्सा के गायब होने के कारण मरीज को हो रही परेशानी को देखते हुए घटना के समय डॉक्टर सतनारायण से चिकित्सकों की ड्यूटी के बारे में जानकारी लेने की बात कही गई तथा इसी मामले पर डॉक्टर सतनारायण द्वारा कंचन साहू पर झूठा मुकदमा दर्ज करने की शिकायत की गई है ।महत्वपूर्ण बात यह है की कंचन साहू पर झूठा मुकदमा का आवेदन देने वालों में गढ़वा जिला झामुम के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम सचिव मनोज ठाकुर तथा प्रवक्ता धीरज कुमार समेत आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं का हस्ताक्षर है तथा उनके द्वारा उपायुक्त से झूठे मुकदमे के संदर्भ में कार्रवाई की मांग की गई है। ऐसे में सदर अस्पताल गढ़वा में घाटी घटना से झामुमो एवं सदर अस्पतालकर्मी एक दूसरे के आमने-सामने हो गए हैं आने वाले वक्त में यह मामला क्या रंग खिलाएगा इसके लिए इंतजार करना होगा परंतु इतना बात अवश्य कहा जा सकता है कि जिस प्रकार से कल सदर अस्पताल गढ़वा में मार पीट की घटना घटी उसे लेकर दोनों ओर से संयम बरतने की जरूरत थी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!