सत्संग उपासना केंद्र में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन, भजन–कीर्तन और प्रार्थना में उमड़े श्रद्धालु

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के अनुयायियों द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जंगीपुर स्थित सत्संग उपासना केंद्र में शनिवार की संध्या साप्ताहिक सत्संग का आयोजन भक्ति-भाव और आध्यात्मिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, शंख-ध्वनि और वंदे पुरुषोत्तम ध्वनि के साथ हुई।

इसके बाद संध्याकालीन विनती प्रार्थना, सभी जीवों के कल्याण हेतु सामूहिक नाम-जप एवं ध्यान, सत्यानुसरण और नारीनीति ग्रंथों का पाठ किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान धृति सुंदर लाल, दीपमाला अम्बष्ठ, पूजा देवी, माला मां सहित उपस्थित सत्संगियों ने सामूहिक भजन प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।

ईस्टचर्चा में याजक राज कुमार दा ने कहा कि प्रत्येक सत्संगी परिवार को प्रतिदिन प्रातः और संध्या समय उपासना केंद्र में प्रार्थना करने का संकल्प लेना चाहिए। इससे श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे ऋत्विक धृति सुंदर लाल ने कहा कि गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण और आचार्य देव के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने से तन-मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी को समय पर प्रार्थना और चलते-फिरते नाम-जप करने की प्रेरणा दी।

सत्संग के दौरान 9 नवंबर को श्री बंशीधर नगर में आयोजित श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के जन्म महोत्सव पर भी चर्चा की गई। उपस्थित भक्तों ने उत्सव के अनुभव और विचार साझा किए।

कार्यक्रम का समापन जय-उद्घोष के साथ हुआ।
सत्संग में विजय नंदन सिन्हा, संजय दा, अजय दा, अशोक गहलोत, शक्ति दास सिन्हा, श्री कांत, भोला प्रसाद, शंकर ठाकुर, पप्पू जायसवाल, धृति दीप्त अम्बष्ठ, आदित्य, सुजय, विजय, अनिता देवी, गीता देवी, चंचला गुप्ता, बृंदा देवी, निर्मला मां, रीता देवी, दयामयी अम्बष्ठ, प्रभा देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!