Location: कांडी
कांडी प्रतिनिधि: सतबहिनी झरना तीर्थ परिसर में एक लावारिस साइकिल मिलने की सूचना समिति द्वारा जारी की गई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नई यज्ञशाला के पास एक एवन कंपनी की रेंजर साइकिल पेड़ के सहारे खड़ी मिली थी। साइकिल को समिति के सदस्यों ने सुरक्षित रख लिया है।
मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने बताया कि जिस व्यक्ति की भी यह साइकिल हो, वह अपनी सही पहचान बताकर साइकिल प्राप्त कर सकता है।











