सड़क हादसा: कांडी–मझिआंव मुख्य सड़क पर कार बिजली पोल से टकराई, एक गंभीर घायल

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि:
कांडी–मझिआंव मुख्य सड़क मार्ग पर संखवा मोड़ के समीप मंगलवार की शाम करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फोनेक्स कार (संख्या JH 01 FE 5107) मझिआंव की ओर से तेज गति में आ रही थी। संखवा मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। उसके पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है। हालांकि अचेत अवस्था में उसने खुद को गढ़वा थाना क्षेत्र का निवासी बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस फरार हुए अन्य सवारों की तलाश के साथ-साथ वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!