
Location: पलामू
मेदिनीनगर। टिओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान सतेंद्र यादव ने मानवता का परिचय देते हुए एक बूढ़ी माता को सड़क किनारे से उठा कर अस्पताल भेजने का काम किया है। बताया जाता है कि ठंड के कारण गुरसुति नदी के पास एक बृद्ध महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर टिओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान सतेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचकर घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।इस नेक काम के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।