
Location: पलामू
मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के सीरमा गांव निवासी कामेश्वर पनेरी उम्र 55 वर्ष गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि कामेश्वर पनेरी का किराना दुकान है। गुरुवार की शाम वह अपने दुकान पर थे।एक व्यक्ति को किराना समान दे रहे थे।इसी बीच तेज गति से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक को जप्त कर थाना ले गई।इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे, नीरज कुमार और बुलेट जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं।