सड़क दुर्घटना में मृत किशोर का अंतिम संस्कार अजीत सोनी के सहयोग से सम्पन्न

Location: Ramana

नगर ऊंटरी प्रखंड के अस्थायी निवासी 14 वर्षीय अमर घासी, जो वर्तमान में मानदोहर डाक बंगला पर रह रहा था, गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मृत्यु का शिकार हो गया। अमर अपने परिजनों के साथ रमना बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में कचरा चुनकर और भीख मांगकर जीवन यापन करता था।

परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण वे अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। जानकारी मिलने पर रमना प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि एवं यूनिक पैथोलॉजी के संचालक अजीत सोनी मौके पर पहुंचे और अंतिम संस्कार की संपूर्ण व्यवस्था की।

उन्होंने स्वयं बांस काटकर अर्थी निर्माण की व्यवस्था की, अंतिम संस्कार की सामग्री जुटाई और लकड़ी हेतु चंदा भी इकट्ठा किया। इस कार्य में व्यवसायी हीरा सोनी, मुन्ना सोनी, संतोष सोनी (रमना पिपरतर), अनिल कुमार (मानदोहर निवासी शिक्षक एवं LIC एजेंट), डॉ. एस. के. विश्वास (रमना निवासी) और नीरज कुमार (कृष्णा पान दुकान प्रो.) ने सहयोग किया।

पूरे क्षेत्र में इस सामूहिक प्रयास की सराहना की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!