सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो व्यक्ति घायल,स्थिति सामान्य

Location: पलामू

डॉ रोहित पांडे के देखरेख में चल रहा है दोनो घायलों का इलाज

मेदिनीनगर।गढ़वा जिला के आदर गांव निवासी गोपाल चंद्रवंशी की पुत्री कंचन कुमारी उम्र 16 वर्ष और एक व्यक्ति अरविंद कुमार उम्र 30 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में घायल कंचन कुमारी के पिता गोपाल चंद्रवंशी ने बताया की मंगलवार की सुबह कंचन अपने रिश्तेदार के भाई अरविंद कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गढ़वा मुखदेव कॉलेज में मैट्रिक का परीक्षा देने जा रही थी। इसी बीच रास्ते में दोनों व्यक्ति बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल में डॉ रोहित पांडे के देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है।इलाज के बाद दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर हैं।वही घटना की जानकारी मिलने पर अन्य परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-रेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से संजय राम की मौत, पिता ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से संजय राम की मौत, पिता ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

    दो अलग-अलग सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल, गढ़वा सदर अस्पताल रेफर

    नशे में धुत दूल्हे ने मचाया मंडप में हंगामा, टूटी शादी, बारात लौटी वापस

    पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय के निधन पर शोक की लहर, राजनेताओं और समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

    क्राइम मीटिंग में पुलिस इंस्पेक्टर ने दिए कड़े निर्देश, बकरीद को लेकर सतर्कता बढ़ाने पर जोर

    बरडीहा प्रखंड में मनरेगा की नई योजनाओं पर रोक, बीडीओ ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश

    बरडीहा प्रखंड में मनरेगा की नई योजनाओं पर रोक, बीडीओ ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को दिए निर्देश
    error: Content is protected !!