
Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष और उनकी पत्नी मीना देवी उम्र 30 वर्ष सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना के बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि रविवार को दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर लेस्लीगंज अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह घर लौटने के क्रम में रास्ते में हाइवा वाहन से साइड लेने के क्रम में बाइक से अनियंत्रित होकर दोनों पति-पत्नी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में दोनो घायल पति-पत्नी का इलाज करवा रहे हैं।