
Location: पलामू
मेदिनीनगर।दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में शिक्षक रविंद्र शर्मा उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई।जबकि उनकी पत्नी नीलम शर्मा उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि रविंद्र शर्मा पांकी थाना क्षेत्र के धूब गांव के निवासी हैं। सोमवार की शाम दोनों पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर आ रहे थे।इसी बीच रास्ते में मुरमूसी गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राजस्थानी लोगों के द्वारा दोनों को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने रविंद्र शर्मा को मृत घोषित कर दिया।जबकि उनकी पत्नी नीलम शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, शशि पांडे पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।