सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, स्थिति गंभीर रांची रेफर

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में सड़क दुर्घटना में बुधवार की दोपहर बनखेता गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र रोशन कुमार उम्र 24 वर्ष और बासु गांव के प्रमोद मेहता के पुत्र राजू कुमार उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।वही जानकारी मिलने पर दोनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचकर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स लेकर गए।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।चिकित्सको ने बताया की बहुत कम उम्र में ही माता-पिता अपने बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने को दे देते हैं,जिसके कारण आए दिन बच्चे दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि लोग बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।ताकि एक्सीडेंट होने पर आप सुरक्षित बच सके।बताते चले की एक्सीडेंट होने पर सिर पर गहरी चोट लगने के कारण पलामू में अभी तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    कलाकार म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों से बांधा समां, मरीजों को फल बांट कर दी खुशियां

    कलाकार म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों से बांधा समां, मरीजों को फल बांट कर दी खुशियां

    भूखमुक्त शहर की दिशा में एक और कदम: सोशल वर्कर संस्था ने जरूरतमंदों को कराया भोजन व लस्सी

    भूखमुक्त शहर की दिशा में एक और कदम: सोशल वर्कर संस्था ने जरूरतमंदों को कराया भोजन व लस्सी

    सम्मान, सेवा और समर्पण का संगम: गढ़वा में कंचन साहू को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

    सम्मान, सेवा और समर्पण का संगम: गढ़वा में कंचन साहू को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि व संगोष्ठी, शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव की कुंजी-डॉ. पातंजली केशरी 

    अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि व संगोष्ठी, शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव की कुंजी-डॉ. पातंजली केशरी 

    रंका के खरडीहा गांव में जलमीनार से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन घायल

    घर में घुसा टेंपो 4 वर्षीय बच्चें की मौत

    घर में घुसा टेंपो 4 वर्षीय बच्चें की मौत
    error: Content is protected !!