सड़क दुर्घटना में दो की मौत

गढ़वा, — गढ़वा–बंशीधरनगर मुख्य मार्ग पर रमना गांव के निकट शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी पोलेश्वर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुभाष सिंह तथा सकेंद्र परहिया के पुत्र 20 वर्षीय अर्जुन परहिया के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार दोनों युवक किसी कार्य से मोटरसाइकिल से रमना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रमना गांव के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुभाष सिंह की मौत हो गई। अर्जुन परहिया को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!