सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत,पति-पत्नी घायल।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में चैनपुर थाना क्षेत्र बंदूवा गांव निवासी रहमतुल्लाह मिया के पुत्र तस्लीम मिया उम्र 23 वर्ष की मौत हो गई।जबकि हैदरनगर थाना क्षेत्र के बेलाशपुर गांव निवासी सोहन चंद्रवंशी और उनकी पत्नी रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने तस्लीम मियां को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।वही जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह,पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।जानकारी के अनुशार मृतक तस्लीम मेदिनीनगर शहर के बैरिया चौक के पास एक सीमेंट दुकान में मजदूरी का काम करता था।रविवार की रात बाइक से घर जाने के क्रम में यह घटना हुई।वही इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!