सचेत रहें: गढ़वा में पूजा के बहाने ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, सेवानिवृत्त शिक्षिका बनी शिकार

Location: Garhwa



गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित नेहरू नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका किरण कुमारी श्रीवास्तव के साथ मंगलवार को पूजा के बहाने ठगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ठगों ने आस्था और विश्वास का फायदा उठाते हुए महिला को झांसे में लिया और उनके आभूषण व नगदी लेकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरण कुमारी श्रीवास्तव रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पूजा की डलिया लेकर चिनिया रोड स्थित शिव मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात युवक उनके पास पहुंचा और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगा। जब महिला ने अनभिज्ञता जताई तो युवक बहाने बनाकर उनसे बातचीत करता रहा।
इसी बीच युवक ने महिला पर स्प्रे छिड़क दिया, जिससे वह कुछ समय के लिए उसके वश में आ गईं। आरोपी के कहने पर महिला ने अपनी पूजा की डलिया उसके हाथ में दे दी और मंदिर की ओर जाने के बजाय उल्टी दिशा में चिनिया मोड़ की ओर बढ़ने लगीं। होटल पद्मावती से पहले युवक ने उन्हें रोका और महिला के गले से सोने की चेन, हाथ से सोने का कंगन तथा 1200 रुपये नगद ले लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
कुछ देर बाद जब महिला को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई पूरी घटना का एहसास हुआ। इस संबंध में किरण कुमारी श्रीवास्तव ने गढ़वा थाना में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
गौरतलब है कि गढ़वा शहर और आसपास के क्षेत्रों में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले छतरपुर गांव में भी साधु वेशधारी ठगों द्वारा एक महिला से आस्था के नाम पर ठगी की गई थी, जिसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बावजूद इसके, इस तरह की घटनाओं का दोहराया जाना आम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अजनबियों से सतर्क रहें और पूजा-पाठ या धार्मिक आस्था के नाम पर किसी के झांसे में न आएं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!