Location: सगमा
सगमा (गढ़वा)। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रखंड के बीरबल गांव स्थित मालिया नदी के तट पर बने सूर्य मंदिर प्रांगण में आदित्य सूर्य मंदिर ट्रस्ट की ओर से सदस्यता प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद प्रतिनिधि ताराचंद यादव और प्रखंड प्रमुख अजय शाह रहे। इनके हाथों से ट्रस्ट के सदस्यों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। वर्तमान में ट्रस्ट में 33 सदस्य शामिल हैं।
प्रमाणपत्र पाने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष सीताराम रवानी, उपाध्यक्ष भोला शाह, सचिव श्रीकांत चंद्रवंशी, उप सचिव बाबूलाल कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष रामचंद्र विश्वकर्मा, संगठन मंत्री नरेश चंद्रवंशी और बिपेश श्रीवास्तव का नाम प्रमुख है। वहीं, प्रखंड प्रमुख अजय शाह को ट्रस्ट का संरक्षक घोषित किया गया है।
समारोह का संचालन रामजन्म गुप्ता ने किया। इस अवसर पर राजेश बैठा, सुरेश राम रवानी, राजीव रंजन वर्मा, गुलाब पासवान, सुरेंद्र रवानी और राजकुमार गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।











